वाराणसी। डोमरी गांव में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई। कहा उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने नगर निगम पर पैतृक भूमि पर जबरन तोड़फोड़ और कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया। गांव वालों के अनुसार मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें फौजदारी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। किसान नेता सच्चिदानंद पांडे ने कहा कि उक्त भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है और वे उसके वास्तविक काश्तकार हैं। लाल बहादुर ने भी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांव के लोग भयभीत और सहमे हुए हैं। यदि प्रशासन ने शीघ्र हस्तक्षेप कर कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। ब्यूरो