फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चौथी मंजिल तक खाना पहुंचाने से इन्कार पर डिलीवरी बॉय से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौथी मंजिल पर खाना पहुंचाने से इन्कार करने पर फूड डिलीवरी बॉय को मारा पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आर्यन गुप्ता उर्फ चिक्की निवासी नई बस्ती हुकुलगंज ने तहरीर में बताया कि ड्यूटी के दौरान उसे दिलशाद खान नाम के ग्राहक का ऑर्डर मिला था। मोबाइल ऐप में ग्राहक की लोकेशन बेसमेंट के नीचे अपार्टमेंट की दिखाई गई थी। ग्राहक ने उसे जबरन चौथी मंजिल तक ऑर्डर पहुंचाने के लिए कहा। जब उसने एप में दर्ज लोकेशन का हवाला देते हुए आपत्ति जताई तो ग्राहक भड़क गया। पीड़ित का आरोप है कि ग्राहक ने उसके साथ गालीगलौज की, कई थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी राज किशोर पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें