डीएवी पीजी कॉलेज के स्टूडेंट सेंट्रिक फोरम में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर लोगों का ध्यान दिलाया गया। अर्थशास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को आयोजित ईको वॉयस कार्यक्रम में बीए और एमए के छात्र-छात्राओं ने वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की। सूर्यांश ने सेमीकंडक्टर की बढ़ती मांग और भारत में इसके अवसर, अर्थव्यवस्था में होने वाले प्रभाव का मूल्यांकन किया। छात्रा मुस्कान यादव ने ई-कचरे जैसी वैश्विक समस्या को आर्थिक अवसर का रूप में बताया। आलोक ने ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ के संबंधों पर चर्चा की। अनुराधा चौधरी ने ब्रिक्स और बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था के भारतीय अर्थव्यवस्था, दिव्या और प्रज्ञा ने टैरिफ युद्ध, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभावों की बात की। आदित्य सिंह ने यूरोप और एशिया के बीच व्यापार के कारणों और सामाजिक के साथ आर्थिक प्रभावों के बारे में बताया।