माहेश्वरी परिषद वाराणसी की नई कार्यकारिणी का गठन महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें दीपक माहेश्वरी अध्यक्ष और राकेश कचोलिया मंत्री चुने गए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी गौरीशंकर नेवर व सह अधिकारी संदीप चांडक की देखरेख में हुआ। सुशील दाम्मनी कोषाध्यक्ष, अनिल झंवर उपाध्यक्ष, रमेश साबू संगठन मंत्री, मनीष सोमानी संयुक्त मंत्री और गौरव राठी प्रचार मंत्री चुने गए। इसके अलावा आलोक लड्ढा भंडार मंत्री, आलोक झवर औषधालय मंत्री और गोविंद बजाज आय-व्यय निरीक्षक बने।