छावनी परिषद में योग पार्क
वाराणसी। छावनी परिषद में भी पौधरोपण, डेकोरेटिव लाइटिंग, चित्रकारी, सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए 2.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। मुख्य अधिशासी अधिकारी आकांक्षा तिवारी ने बताया कि सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग कराई जा रही है। करियप्पा मार्ग पर 300 वर्ग मीटर में योग पार्क बनाया जा रहा है। सभी दीवारों पर सैनिकों के चित्र बनाए जा रहे हैं, जो उनके पराक्रम को दर्शाएंगे। संवाद