फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शास्त्री अस्पताल में किशोरी की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में रविवार की देर रात एक किशोरी की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा किया। साथ ही किशोरी के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पाकर सीएमएस डाॅ. अमरेंद्र चंद्र दुबे पहुंचे और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को घर भेजा।
विज्ञापन

सीहाबीर वार्ड निवासी गुलाब चंद्र यादव उर्फ बुल्लू ने बताया कि बेटी जूही (17) की तबीयत रविवार को खराब हो गई। उल्टी व दस्त के बाद उसे सुबह नौ बजे अस्पताल में लाया। डॉक्टर ने डायरिया वार्ड में भर्ती कर लिया। आरोप है कि भर्ती करने के बाद कोई डॉक्टर वार्ड में नहीं गया। स्टाफ नर्स ने ग्लूकोज की बॉटल लगाई और दवाइयां भी दीं। देर शाम तबीयत और बिगड़ गई। कई बार स्टाफ को बुलाया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। मौत की खबर मिलते ही मां मीना देवी की हालत खराब हो गई। परिजनों ने सोमवार की सुबह किशोरी का नगर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। भाजपा पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव ने भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की शिकायत जिला प्रशासन, सीएमओ और मुख्यमंत्री से भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें