फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: लोगों ने कहा-फांसी लगाई लेकिन परिजन कुछ और बोले...

Sat, 15 Oct 2022 07:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सपा नेता लल्लू यादव के पुत्र राज की बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। जिसमें फांसी से मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
आरपीएसएसी के अफसर ने फांसी लगाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पांडेयपुर निवासी सपा नेता और लायंस सोसायटी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष लल्लू यादव के पुत्र राज (22 वर्ष) की बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। जिसमें फांसी से मौत होने की बात कही जा रही है। लेकिन मृतक राज के पिता लल्लू के अनुसार राज कि जहां फांसी लगाने की बात बताई जा रही है वहां पंखा ही नहीं है।

विज्ञापन

साथ ही आसपास के सीसी फुटेज को खंगाला गया तो मामला हत्या की तरफ इशारा करने लगा। सीसी फुटेज में  एक कमरे में राज के जाने के बाद एक लड़की सहित तीन लड़के कमरे में जा रहे हैं और कुछ देर बाद राज अचेता अवस्था में मिलता है।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह मृतक राज के पिता लल्लू यादव ने लालपुर पांडेपुर पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच करने की गुजारिश की है। जिसमें लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने सीसी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें