फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आया मूक बधिर : मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम

Tue, 22 Oct 2024 11:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : युवक के मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके पहले पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। जब तक शिनाख्त की जाती तब तक आसपास के लोगों ने ही युवक की पहचान बता दी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ और मृतकी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहिरा गांव निवासी टार्जन राजभर (27) पुत्र बृजलाल राजभर की मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे रघुनाथपुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताते चलें कि सुबह घर से टार्जन मॉर्निंग वॉक के लिए निकाला था। जैसे ही रघुनाथपुर गांव के पास पहुंचा कि रेलवे लाइन पर वाराणसी से भदोही की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे युवक की शिनाख्त हो गई। मृतक मूक बधिर और सुन नहीं सकता था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। फ्लैक्स बनाने का काम करता था। टार्जन के पिता बृजलाल पीआरडी के जवान हैं। मृतक की माता पंचों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें