फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गृहकर में छूट की मियाद कल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम की ओर से भवन स्वामियों को गृहकर, जलकर और सीवरकर पर दी जा रही विशेष छूट की अवधि अब अंतिम चरण में है। 15 जुलाई के बाद भवन स्वामियों को पूरा टैक्स जमा करना होगा। ऐसे में वर्तमान वित्तीय वर्ष के टैक्स में छूट का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों के पास अब महज कल तक का समय बचा है। सोमवार को 3,200 भवन स्वामियों ने कुल तीन करोड़ रुपये का कर जमा किया। 27 भवन स्वामियों ने निगम के व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से सोलर पैनल लगवाने के लिए भी आवेदन किया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि 15 जुलाई तक गृहकर, जलकर और सीवरकर जमा करने पर उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें