वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग दो पर स्थित लौटूवीर रमना के पास सड़क किनारे 77 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। सूचना पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार और इंस्पेक्टर लंका फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त रामजीभाई दमजी भाई कनन निवासी नवी पंदरवाड़ी अदीपुर गांधीधाम, कच्छ (गुजरात) के तौर पर हुई। उसके जेब से 70 रुपये मिले।
आधार कार्ड पर मिले पता से उसके परिजनों से संपर्क करने में पुलिस जुट गई। इंस्पेक्टर लंका बृजेश सिंह ने बताया कि वृद्ध की रात में किसी तरह हाईवे से नीचे गिरने से मौत हो गई। उसके बाएं पैर पर चोट के निशान हैं।