लक्सा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरी बाग में कौशिक सेन गुप्ता (63) का शव कमरे में मिला। पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी कौशिक सिद्धगिरी मोहल्ले में कुमारी सोनी के मकान में किराए पर अकेले रहते थे। पास के ही एक होटल में कार्य करते थे। सोमवार को होटल नहीं गए और कमरे से बाहर नहीं निकलने पर मकान मालिक कुमारी सोनी शाम के समय जब कमरे पर पहुंची तो देखा कि बेड पर कौशिक सेन गुप्ता मृत अवस्था में थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
बंगाली टोला पूजा समिति के संरक्षक की पिटाई
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के पांडेय हवेली में बंगाली टोला दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक रंजीत राय की इलाके के मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शरद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।