वाराणसी। हरहुआ ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में घायल दर्द से कराहते युवक को डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने नजदीकी अस्पताल भिजवाया। अचेतावस्था में युवक का उपचार चल रहा है। डीसीपी बाबतपुर कार्यालय में जनसुनवाई के बाद वीआईपी ड्यूटी की चेकिंग के दौरान हरहुआ ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इस बीच ओवरब्रिज पर घायल युवक को दर्द से कराहता देख तुरंत अपने वाहन को रुकवाया। घायल की हालत नाजुक देख डीसीपी ने बिना देरी वाहन की व्यवस्था कराई और खुद उसे उठाकर वाहन में बिठाया। बड़ागांव थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा और हरहुआ चौकी इंचार्ज अभिषेक राय को दिशानिर्देश दिए। घायल युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। ब्यूरो