काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम ने समाधान दिवस पर शनिवार को रामनगर थाने में फरियाद सुनी। रामपुर वार्ड की एक महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। महिला खुशबू सोनकर का आरोप था कि पति राज सोनकर उसके साथ मारपीट करता है। इस दौरान जमीन संबंधी विवाद के चार मामलों में टीम गठित कर समाधान के निर्देश दिए। डीसीपी ने जनसुनवाई के बाद कार्यालय, मालखाना और हवालात का हाल जाना। डीसीपी ने कहा कि जल्द ही रामनगर थाने में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण होगा। जिले के बॉर्डर का थाना होने के कारण रामनगर थाने को हाईटेक बनाया जाएगा। संवाद