डीएवीपीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के पीजी छात्र दिव्ये घट्टानी को राष्ट्रीय स्तर पर ‘बेस्ट पेपर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज में आयोजित सेमिनार में छात्र दिव्ये घट्टानी ने जीएसटी का लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) पर प्रभाव पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी ) के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करते हुए यह बताया कि इसका एमएसएमई क्षेत्र पर क्या और कितना प्रभाव पड़ा है। उनकी प्रस्तुति को विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों ने सराहा। छात्र को बेस्ट पेपर अवार्ड मिला है। डीएवीपीजी कॉलेज अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार मिश्र ने छात्र की इस उपलब्धि पर बधाई दी।