विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से अंतर संकाय फुटबॉल टूर्नामेंट बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर खेली गई। पुरुष वर्ग की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि माता विंध्यवासिनी देवी राज्य स्वायत्त चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। पहले मैच में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर (आरजीएससी) बरकच्छा और डीएवी पीजी कॉलेज के बीच खेली गई। निर्धारित समय तक मैच गोल रहित बराबरी पर रहने की वजह से मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें डीएवी पीजी कॉलेज ने 4-3 से आरजीएससी को हरा दिया। दूसरे मैच में कृषि विज्ञान संस्थान और विधि संकाय के बीच खेला गया। इसमें विधि संकाय ने कृषि विज्ञान संस्थान को 1-0 से हरा दिया। तीसरा मैच प्रबंधन शास्त्र संस्थान और आईएमएस बीएचयू के बीच एक-एक से ड्रॉ हो गया। मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें प्रबंध शास्त्र संस्थान 5-4 से जीत लिया। आयोजन सचिव डॉ. रॉबिन कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं। आज तीन मैच नॉकआउट आधार पर खेले गए। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने किया।