फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीएवी पीजी कॉलेज ने 17वें वर्ष में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज की ओर से प्रकाशित जर्नल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स ने अपनी निर्बाध यात्रा के 17वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस उपलक्ष्य में पत्रिका के 17वें वर्ष के प्रथम अंक (जनवरी-जून 2026) की प्रथम प्रति बृहस्पतिवार को कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रबंधक को भेंट की गई। 2010 से निरंतर द्विवार्षिक रूप में यह पत्रिका प्रकाशित हो रही है। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष एवं जर्नल के संपादक प्रो. अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले 17 साल में इस जर्नल ने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी धाक जमाई है। समय-समय पर इसके विभिन्न अंकों का विमोचन नोबेल पुरस्कार विजेताओं, भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नरों, नीति आयोग के सदस्यों और प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकारों जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें