जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हुई 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए काशी की बेटी ने कांस्य पदक जीता है। अंडर-17 आयुवर्ग में आयुषी सिंह ने कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय प्रतियोगिता श्रीनगर में 22 से 26 अक्तूबर तक खेली गई। इसमें वाराणसी की पांच, गाजीपुर की तीन और जौनपुर की एक खिलाड़ी शामिल रहे।