फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भूमिगत केबल में फाॅल्ट से कई काॅलोनियों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को निजात नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को लोहता के भट्ठी के पास भूमिगत केबल में फाॅल्ट से कई काॅलोनियों में अंधेरा छाया रहा। इसके साथ ही लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। करीब चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ट्रिपिंग और तार टूटने की घटना से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर में तेज बारिश के बाद कई जगह फाॅल्ट की समस्या सामने आई। मंडुवाडीह डीपीएच उपकेंद्र के तहत 33/11 केवी की मेन लाइन में भट्ठी के पास भूमिगत केबल में फाॅल्ट से महेशपुर, लहरतारा, सरस्वतीनगर काॅलोनी, भिटारी, चांदपुर, लोहता आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। सूचना मिलने पर अधिशासी अभियंता सप्तम आशीष कुमार, जेई दीपक व बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फाॅल्ट को ठीक करने में तीन घंटे से अधिक समय लग गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि करीब साढ़े सात बजे आपूर्ति बहाल हो गई। उधर, शहर के अन्य हिस्सों में भी आपूर्ति बाधित रही। आदित्यनगर में ट्रांसफार्मर में आई गड़बड़ी की वजह से दिन में दो बजे से चार बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बारिश की वजह से पोल पर आई गड़बड़ी की वजह से करौंदी, नगवां, अस्सी, नासिरपुर, डाफी, मच्छोदरी, जगतगंज आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। अस्सी निवासी पंकज वाजपेयी ने बताया कि लोकल फाॅल्ट के नाम पर घंटों बिजली कटौती हो रही है। रात में 11 बजे से तीन बजे तक कटौती की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें