नगर निगम वार्ड नंबर 44 के घुरहूपुर गांव में साफ-सफाई नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। घरों से निकलने वाले सीवर चोक हो गए हैं। बदबू और गंदगी से क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप के साथ ही महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने बदबू से अजीज होकर सीवर के टंकी के गड्ढे को खोला तो अंदर पूरा मलबा जमा था। जिस कारण घरों का पानी नाली से निकलकर सीवर में नहीं जा रहा है। घुरहूपुर निवासी मालती देवी दस से पंद्रह गांव की महिलाओं के साथ स्थानीय पार्षद अभय पांडे से मिलकर समस्या के बारे में बताया। अब तक पार्षद ने सीवर सफाई नहीं कराई।