फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डांडिया उत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा की ओर से महमूरगंज स्थित एक होटल में दीपोत्सव एवं डांडिया उत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों की धूम रही। डांडिया की धुन पर महिलाएं खूब थिरकीं। लक्ष्मी वंदना से दीपोत्सव की शुरुआत हुई। क्लब की महिलाओं ने दीपों के साथ समूह में गरबा की धमाकेदार प्रस्तुति से सभी को मुग्ध कर दिया। रैंप वॉक, दीपावली थीम पर आधारित क्विज, गेम शो, दीप थाल सज्जा प्रतियोगिता और लकी ड्रा से भी खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। स्वागत क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार, संचालन आनंद बर्मन व शिखा बर्मन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव ज्ञानेश सेठ ने किया। इस मौके पर नीलम अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह, आरती शाह, उत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वीएन सिंह, दिनेश गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें