फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी-11 गैंग के सरगना सिज्जन पर 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डी-11 गैंग के सरगना पिंडरा निवासी सिज्जन यादव पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फूलपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर सिज्जन के खिलाफ वाराणसी और जौनपुर जिले में हत्या जैसे गंभीर आरोपों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। फूलपुर थाना अंतर्गत रमईपुर निवासी बुजुर्ग ईंट भट्ठा संचालक रामलाल पटेल उर्फ लाले साव को गोली मार कर बीती 19 मार्च को हत्या कर दी गई थी। तीन जून को पुलिस ने खुलासा किया कि संपत्ति के लालच में बुजुर्ग के बेटे ने उनकी हत्या सिज्जन और उसके गिरोह के दो बदमाशों से कराई थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बुधवार को बताया कि वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार बदमाश सिज्जन यादव की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जो कोई भी सिज्जन के बारे में पुलिस को सूचना देगा, उसका नाम और पता गोपनीय रखते हुए उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें