फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑटो का पहिया टूटने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोहता के कोटवा में बुधवार को ऑटो का अगला पहिया टूटने से वह अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से टकरा गया। हादसे में नगर निगम के सफाईकर्मी मोहम्मद शकुल्लाह (46) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोटवा निवासी इरफान ऑटो लेकर सीएनजी भरवाने के लिए मोड़ैला जा रहा था। कोटवा फाटक नंबर पांच के पास अचानक ऑटो का अगला पहिया टूट कर निकल गया। ऑटो ने अनियंत्रित होकर साइकिल से जा रहे शकुल्लाह को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में ऑटो चालक इरफान भी घायल हुआ, जिसका उपचार कराया गया। अस्पताल कर्मियों ने शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने बताया कि मामले संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें