फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मोबाइल फोन हैक कर 4.11 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। साइबर जालसाजों ने नंद किशोर मल्होत्रा का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 4.11 लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित ने भेलूपुर थाने में रविवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई। भदैनी निवासी नंद किशोर मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि 24 से 28 अक्तूबर के बीच घटना हुई। मोबाइल फोन को हैक किया गया। इसके बाद गूगल पे और फोन पे के जरिये कई किस्तों में 4.11 लाख की रकम निकाली गई। बैंक ऑफ बड़ौदा के बचत खाते और चालू खाते प्रभावित हुए। यह खाते गुरुधाम और सोनारपुरा शाखाओं में थे। 28 अक्तूबर को ही साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर विशेषज्ञों से भी मदद ली जा रही है। मामले की जांच निरीक्षक सत्य प्रकाश को सौंपी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें