सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वच्छता संग्राम का हुआ आगाज।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शहर में साफ सफाई के प्रति जागरूकता को लेकर नगर निगम की ओर से स्वच्छता संग्राम-2021 का आगाज रविवार से हो गया। शास्त्री घाट स्थित वरुणा पुल पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का संदेश बांटा गया।
इसके साथ ही पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र, पंडित राजन-साजन मिश्र, बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी, अनिल जैन समेत 10 लोगों को स्वच्छता दूत का भी दर्जा देकर सम्मानित किया गया। नगर आयुक्त गौरांग राठी, महापौर मृदुला जायसवाल के देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में पीएसी बैंड की धुन के बीच स्वच्छता संग्राम के लोगों का लोकार्पण किया गया।
इस दौरान कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने लोगों से स्वच्छता का संदेश बांटते रहने की अपील भी की। उधर बीएचयू के छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता पर पेंटिंग बनाकर प्रदर्शनी भी लगाई गई।