पूर्व प्राथमिक विद्यालय बरकी में वर्षीकोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं स्रोत विद्यालय!
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरकी में बृहस्पतिवार को प्रतिभावान छात्रों के सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक त्रिपाठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति मॉडल नाटक प्रस्तुत करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नोडल शिक्षण संकुल अमित सिंह ने अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कमलेश चंद्रा ने की। संचालन सहायक अध्यापक राकेश बिंद ने किया। इस मौके पर सहायक अध्यापक का ज्योति गुप्ता, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, प्राथमिक विद्यालय मंडुआडीह का वार्षिकोत्सव भी बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूनम मौर्या ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों की आकर्षक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर नियमित रूप से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उपस्थित अभिभावक भी सम्मानित हुए। कार्यक्रम में एसआरजी डॉ. कंवर भगत सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, अभिषेक, पुरेंदु आदि मौजूद रहे।