भदोही। भदोही महोत्सव में शनिवार को दूसरी और अंतिम निशां में बालीवुड स्टारों का जादू लोगों केसिर चढ़ कर बोला। आधी रात के बाद तक चले कार्यक्रम के दौरान मैदान खचाखच रहा।फिल्म अमर अकबर एंथनी की कव्वाली ‘परदा है परदा’हो या ‘हम दिल दे चुके हैं सनम’ या फिर 1967 की फर्ज फिल्म के गीत ‘मस्त बहारों का मैं आशिक’ गीतों को सलामत अली ने अपनी आवाज दी तो दर्शकों से भरा पूरा मैदान झूमने लगा। मुहम्मद रफी के गाए गीतों को सलामत ने सुर दिया तो लोग उनकेसुर से सुर मिला कर गाने लगे, जगह-जगह युवाओं की टोलियां थिरकने लगी थी। इसके बाद नृत्यांगना रिया ठाकुर ने भोजपुरी गीतों पर ठुमके लगाए तो दर्शकों ने दिल खोल कर तालियां बजाईं। उन्होंने बालीवुड गीतों पर भी अपनी नृत्य कला से लोगों का दिल जीत लिया। किशोर गायिका मिथिला की आवाज का जादू भी अमिट छाप छोड़ गया। निशां की अगली कड़ी में हितेश लवंगिया ने गणितीय जादू से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों की जन्मतिथि तक बता दी। लोग अभी अचरज से निकले नहीं थे कि लोगों के घर में कितने सदस्य हैं यह भी बता दे रहे थे। ख्याति प्राप्त मिमिक्री कलाकार महेश भानूशाली ने मुंह से ट्रेन की आवाज निकाली तो लोगों को लगा सच में ट्रेन आ गई। लोगों की फरमाइश भी पूरी की और पंछियों के आवाज निकाल कर दर्शकों को बगिया में बैठे होने का अहसास करा दियां। बालीवुड स्टार नाइट रात्रि एक बजे तक चला। तब तक कला के दीवाने दर्शक दीर्घा में जमे रहे। वाराणसी से महिला कलाकारों के दल कास्टेटिंग पर नृत्य कार्यक्रम का हाईलाइट बन गया। लोगों की कला देख लोग भाव विभोर हो उठे।