फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में गंगा आरती के समय 700, दिनभर 500 रुपये होगा क्रूज का किराया; ऑनलाइन बुक कर सकेंगे टिकट

Tue, 19 Mar 2024 08:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में सैलानियों को गंगा आरती के समय 700 तो दिनभर 500 रुपये देने पड़ेंगे। इसका टिकट ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा। यह क्रूज नमो घाट से रविदास घाट के बीच संचालित होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्टि्रक क्रूज कैटामरान का संचालन अगले सप्ताह से शुरू होगा। सोमवार को इसका किराया तय कर दिया गया। दिनभर चलने वाले क्रूज के किराया 500 होगा। वहीं गंगा आरती के समय क्रूज का किराया 700 रुपये होगा। इसका टिकट ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा।

विज्ञापन


यह क्रूज नमो घाट से रविदास घाट के बीच संचालित होगा। घाटों की प्राचीनता और ऐतिहासिकता की जानकारी के लिए क्रूज में डिजिटल डिस्प्ले लगाया गया है। इसपर घाटों के चित्र के साथ ही स्पीकर से जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूज संचालन कंपनी से जुड़े विकास मालवीय ने बताया कि पूरे क्रूज की भी बुकिंग की जा सकती है। चार क्रूज से पर्यटन विभाग को 72 लाख रुपये सालाना की आमदनी हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें