फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: भारत माता मंदिर में सीआरपीएफ जवानों ने किया योग, विश्व योग दिवस को लेकर तैयारी

Wed, 14 Jun 2023 05:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्व योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में वाराणसी के सिगरा स्थित भारत माता मंदिर में सीआरपीएफ जवानों ने योग के जरिए निरोग रहने का संदेश दिया। 95 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
भारत माता मंदिर में सीआरपीएफ जवानों ने किया योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में वाराणसी के सिगरा स्थित भारत माता मंदिर में सीआरपीएफ जवानों ने योग के जरिए निरोग रहने का संदेश दिया। 95 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जन ने भी कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ओम व्यायाम के जरिए योग को आत्मसात करने का संकल्प लिया। बु

विज्ञापन


धवार को मनीष पांडेय व श्रेया सिंह ने सीआरपीएफ जवानों के साथ ही आमजनता को योग के गुर सिखाए। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने कहा कि योग को हर किसी को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। इस दौरान सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, हनुमान सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें