फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका में तैराकी सीखने की भीड़, नहीं मिल रहा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। गर्मी की छुट्टी में बरेका में तैराकी सीखने के लिए लोगों में उत्सुकता तो है, लेकिन भीड़ ज्यादा होने से लोगों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। यहां सैकड़ों आवेदन लंबित हैं। तैराकी सीखने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में सिगरा, बरेका, बीएचयू में स्वीमिंग पूल थे, लेकिन सिगरा स्टेडियम निर्माण के लिए वहां का स्वीमिंग पूल बंद कर दिया गया। इसके बाद लोग तैराकी सीखने के लिए बीएचयू और बरेका का रुख करने लगे। बीएचयू समर कैंप के तहत अप्रैल से जून तक प्रशिक्षण दिया गया। वहां भी अब आम लोगों के लिए प्रशिक्षण बंद कर दिया गया है। कोरोना काल से बंद बरेका का स्वीमिंग पूल इस बार खुला तो तैराकी सीखने वालों की भीड़ लग गई। बरेका अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा बाहर के लोग भी यहां तैराकी सीख रहे हैं। वर्तमान में यहां सैकड़ों आवेदन लंबित हैं। चार बैच में लगभग 900 लोग प्रशिक्षण ले रहे हैं। बरेका में तैराकी का प्रशिक्षण अगस्त तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें