मंगारी, बाबतपुर के मूल निवासी विवेक सिंह लंका क्षेत्र के भगवतीपुर में रहते हैं। विवेक बैंक मित्र का काम करते है। विवेक ने बताया कि वह सुसुवाही स्थित बैंक की शाखा से ढाई लाख रुपये निकाले थे। बैग में एक लाख रुपये एक जगह और डेढ़ लाख रुपये दूसरी जगह रखे थे। सुसुवाही से वह नुआंव स्थित सब्जी मंडी में मशरूम खरीदने गए थे। मंडी में भीड़ ज्यादा थी।
घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बैग की चेन खुली थी। बैग में सिर्फ एक लाख रुपये ही थे और डेढ़ लाख रुपये गायब थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका अश्वनी पांडेय ने बताया कि रुपये गायब होने के घंटों बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
बुनकरी का काम करने वाले गहरपुर गांव निवासी महेंद्र प्रताप गोंड (46) का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार की सुबह नगईपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जंसा थाने की पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि महेंद्र और उसकी पत्नी बिंदा देवी के बीच अकसर विवाद होता था। दो पुत्रों का पिता महेंद्र शनिवार की भोर चार बजे घर से निकला था। इसके बाद उसने नगईपुर गांव के समीप ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।