वाराणसी के रीदपुर रिंग रोड पुल के नीचे स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद कर बुधवार को अतुल उर्फ छोटू राजभर (18) ने जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सारनाथ पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि किसी बात को लेकर पिता से विवाद करने के बाद अतुल ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दी है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के सीयों गांव निवासी दुग्ध विक्रेता अमरनाथ ने बताया कि उनके दो बेटों में छोटा अतुल बरियासनपुर इंटर कॉलेज का छात्र था।
मंगलवार को अतुल बाइक से सिंधोरा स्थित बुआ के घर गया था। बुधवार की सुबह घर वापस लौटने के दौरान फरीदपुर में उसने सिटी स्टेशन की ओर से आ रही मंडुवाडीह-गाजीपुर पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।