फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : ट्रक खड़ा करने के विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Sun, 13 May 2018 10:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली में ट्रक खड़े करने के विवाद में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के प्रवीण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पकड़ लिया। तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी के घर वाले फरार हो गए।
विज्ञापन


चकिया बिहारी मिश्र गांव स्थित योगेंद्र मिश्र का सैदपुर-चंदौली मुख्य सड़क पर रेस्टोरेंट है। शनिवार की शाम गांव के कुछ युवक वहां खाना खा रहे थे। इसी बीच एक चालक ने रेस्टोरेंट के समीप ही ट्रक खड़ा कर दिया।

इसको लेकर खाना खा रहे युवकों का ट्रक चालक से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो युवकों ने चालक की पिटाई कर दी। इस मामले में योगेंद्र का पुत्र अमलेश मिश्र (22) बीच बचाव करने लगा। इस पर मारपीट कर रहे युवक अमलेश से ही उलझ गए। लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि रात साढ़े ग्यारह बजे जब अमलेश रेस्टोरेंट से घर जा रहा था। तभी गांव निवासी प्रवीण मिश्र साथियों के साथ आया और अमलेश के पेट में चाकू घोंप कर भाग गया। सूचना पर योगेंद्र ने बेटे को अस्पताल पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने अमलेश को मृत घोषित कर दिया। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय व एडिशनल एसपी देवेंद्रनाथ भी गांव पहुंचे और मौका मुआयना कर लोगों से जानकारी ली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें