फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ इश्क फरमा रही थी पत्नी, पति ने वीडियो किया वायरल

Tue, 25 Jul 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली एक शादीशुदा युवती और उसके प्रेमी का वीडियो एक जुलाई को उसके पति ने वाट्सएप पर वायरल कर दिया। युवती के दोस्तों के जरिए युवती को इसकी जानकारी हुई तो वह  अहरौला थाने में अपने पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी करीब चार वर्ष पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज कुमार के साथ हुई है। शादी के बाद युवती कई बार अपने ससुराल आई और गई है।

इन दिनों युवती एक मेडिकल कालेज से नर्स की कोर्स कर रही है। युवती का शादी के पहले से एक युवक से चक्कर चल रहा था। युवती आज भी उससे मिलती जुलती है।

इस बात की जानकारी युवती के पति पंकज को हुई तो वह युवती का उसके प्रेमी के साथ वीडियो बना लिया और एक जुलाई को उसे युवती की सहेलियों और दोस्तों के वाट्सएप पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


सहेलियों के जरिए इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह शनिवार को अहरौला थाने में अपने पति के विरुद्ध अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ बूढनपुर शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक अहरौला मंजय सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें