फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा पति प्रेम में बाधक था इसलिए मैनें मरवा दिया, इस तरह बनाई हत्या की योजना

Sun, 08 Apr 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में शुक्रवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव एक खेत से बरामद हुआ। छानबीन करने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके फरार प्रेमी और एक साथी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव के लोग शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गए तो वहां रास्ते के बगल खेत में युवक का शव देखा। युवक का गला रेता हुआ था और शव से करीब सौ मीटर दूर बाइक लावारिश पड़ी थी।
विज्ञापन


सूचना पर सरायख्वाजा और गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस के अलावा एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय, सीओ सदर वीके द्विवेदी मौके पर पहुंचे। मौके पर जमा भीड़ में से किसी ने शव की पहचान रामजीत राजभर (35) निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर के रूप में की। 

मृतक की बाइक पर ले गए शव

मौके पर पंहुची डाग स्क्वायड की टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मौके से रामजीत के घर आरा गांव पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी को घटना की सूचना दी तो वह रोने लगी। पुलिस ने उसके कमरे की छानबीन की तो जमीन पर खून के छीटे मिले।

फर्स को लीपकर खून के निशान मिटाने की कोशिश की गई थी। शक होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी कंचन से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि मेरा पति मेरे प्रेम प्रसंग में बाधक था इसलिए मरवा दिया। 

पुलिस के अनुसार कंचन का पड़ोसी गांव दुधौरा निवासी रामभरत बिंद के साथ अवैध संबंध है। रामभरत ने अपने साथी अर्जुन बिंद के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को उसी की बाइक से लेजाकर भकुरा गांव के खेत में फेंक दिया था।

एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मृतक के जीजा लालमन राजभर निवासी भरोठे थाना सरायख्वाजा की तहरीर पर मृतक की पत्नी कंचन और उसके प्रेमी राम भरत बिंद और उसके साथी अर्जुन बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कंचन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

रात में महिला ने खुला छोड़ दिया था दरवाजा  

demo pic
कंचन ने पूर्व योजना के मुताबिक रात में दरवाजा खुला छोड़कर सो गई थी। थाने में उसने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने उसे फोनपर बताया था कि रात में वह दरवाजा खुला छोड़कर रखेगी।

कमरे में उसेने अपने करीब तीन साल के बेटे को तख्त पर सुला दिया था और पति पत्नी दोनों फर्स पर चटाई बिछाकर सोए थे। रात में करीब 11 बजे कंचन का प्रेमी रामभरत बिंद अपने साथी अर्जुन के साथ जब उसके कमरे में पहुंचा तो रामजीत नींद में था।

नींद में ही उसका गला धारदार हथियार से रेत दिया। उसकी मौत हो गई। कंचन ने अपने पति की बाइक की चाभी दी और हत्यारोपी रामभरत व उसके साथी अर्जुन ने लाश को बाइक पर रखकर भकुरा गांव के खेत में फंक दिया और बाइक भी वहीं पर छोड़कर फरार हो गए।  
विज्ञापन

महिला ने प्रेमी पर दर्ज करवाया था छेडख़ानी का केस  

demo pic
कंचन ने तीन माह पहले अपने प्रेमी रामभरत के खिलाफ छेडख़ानी का केस दर्ज करवाया था। लेकिन जब गवाही देने के लिए उसे महिला थाने बुलाया गया तो नहीं गई। उलटे मुकदमें में सुलह करवाने के लिए अपने पति पर ही दबाव बनाने लगी थी। पत्नी के अवैध संबंध की भनक रामजीत को पहले से ही थी।

वह दिल्ली में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता था। तीन महीने पहले पत्नी को बिना बताए वह दिल्ली से घर रात में पहुंचा तो रामभरत को पत्नी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाया था। पत्नी के प्रेमी की पिटाई भी की थी।

अगले दिन रामभरत ने थाने में रामजी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया तो रामजी के दबाव में उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के खिलाफ छेडख़ानी का केस दर्ज कराया था। उस घटना के बाद से ही रामजी दोबारा दिल्ली नहीं गया। वह घर पर ही रह रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें