फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : ‘मुझे सौतन मंजूर, पति को जेल मत भेजिए साहब’, और फिर लगा लिया गले

Thu, 26 Sep 2019 07:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक एक विवाहिता को दो महीने पहले लेकर फरार हो गया था। बांसडीहरोड थाने में बुधवार को पंचायत हुई। जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने पति को जेल भेजने की तैयारी की। पत्नी को जैसे ही एहसास हुआ कि उसकी शिकायत पति के लिए जेल जाने का कारण बन जाएगी, उसने सारे गिले शिकवे भूलाकर सौतन को गले लगा लिया। वह थानाध्यक्ष से बोली, मुझे सौतन मंजूर है, लेकिन मेरे पति को जेल मत भेजिए।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक दूसरे गांव की एक विवाहिता को बीते दो माह पहले लेकर फरार हो गया था। युवक की पत्नी अपने पति एवं उसकी प्रेमिका को ढूंढ़ती रही। दो माह बाद पत्नी ने अंतत: प्रेमिका एवं पति को ढूंढ लिया।

इसके बाद सती मां स्थान बांसडीहरोड पर मंगलवार को पंचायत होने लगी। पंचायत में विवाद इतना बढ़ गया कि हंगामा शुरू हो गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पति, पत्नी एवं प्रेमिका को थाना ले आई। बुधवार को थाना परिसर में समस्या का हल निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में भी पंचायत के दौरान हल निकलता नहीं दिखा तो थानाध्यक्ष ने पति को जेल भेजने की बात कही। इसके बाद पुलिस वाले पति को पकड़ने लगे तो पत्नी आपा खो बैठी। उसने थानाध्यक्ष के पैर पकड़ लिए और कहा कि वह पति के साथ उसकी प्रेमिका को भी रखने के लिए तैयार है, लेकिन उसके पति को जेल न भेजा जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें