फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी के वायरल सियासी एसएमएस की जांच शुरू

Wed, 25 Jan 2017 01:09 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
डीआईजी वाराणसी का मैसेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीआईजी रेंज के सीयूजी मोबाइल नंबर से सार्वजनिक वाट्सएप ग्रुप पर पीएम मोदी के बारे में वायरल हुए एसएमएस के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में इस बात की तस्दीक की जाएगी कि आखिर एसएमएस वायरल कैसे हुआ और रिपोर्ट के आधार पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुटीले अंदाज में नसीहतें देते हुए एक एसएमएस डीआईजी रेंज विजय भूषण के सीयूजी मोबाइल नंबर से वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट हो गया था।

इससे संबंधित समाचार मंगलवार को ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। यह प्रकरण जिले के साथ ही सूबे की राजधानी से लगायत नई दिल्ली तक चर्चा में रहा।
विज्ञापन


इस संबंध में डीआईजी ने कहा कि जब वे मीटिंग, वीडियो कांफ्रेंसिंग या उच्चाधिकारियों के साथ होते हैं तो सीयूजी मोबाइल पीआरओ या फॉलोअर के पास रहता है। हो सकता है इसी दौरान किसी नंबर से आया हुआ एसएमएस गलती से वाट्सएप ग्रुप पर फारवर्ड हो गया हो या डिलीट करने की कोशिश में ऐसा हुआ।

कहा कि भले ही यह भूलवश हुआ हो लेकिन गलती किससे हुई इसका पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही एहतियातन उन्होंने सारे वाट्सएप ग्रुप से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें