फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मुख्तार गिरोह की बढ़ी मुश्किलें, गुर्गे मेराज की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त

Wed, 09 Sep 2020 06:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ सदर विधायक और अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना मुख्तार अंसारी की गैंग के हार्डकोर सदस्य रहे मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज की पिस्टल का लाइसेंस वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई जैतपुरा थाने की पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के करीममुद्दीनपुर थाना अंतर्गत महेंन गांव के मूल निवासी और पहड़िया क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले मेराज के खिलाफ बीते दिनों जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने अपनी पिस्टल के लाइसेंस का नवीनीकरण फर्जी तरीके से कराया है। फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर इंस्पेक्टर शशिभूषण राय की तहरीर के आधार पर जैतपुरा थाने में मेराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मेराज की तलाश में दबिश दे रही है। 

एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने मेराज की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें