फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : शराब के ठेके पर आगजनी करने वाली 33 महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2017 10:49 AM IST
अजय सिंह आलोक, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अजय
विज्ञापन
गुजरात की तर्ज पर वाराणसी में शराबबंदी की मांग को लेकर मंगलपुर में शराब के ठेके पर आगजनी करने वाली 33 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शराबबंदी आंदोलन में यह पहली गिरफ्तारी है।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार की सुबह लोहता थाना क्षेत्र के मंगलपुर में शराब की दूकान पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने जमकर तोड़फोड़ किया। उन्होंने ठेके के अंदर रखी शराब के कार्टून को निकालकर उसमें आग लगा दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी ग्रामीण, सीओ और कई थाने की फोर्स पहुंच गई। उन्होंने मौके से 33 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष लोहता ने अपनी तरफ से तहरीर दी है। वहीं आज सुबह ही लंका थाना क्षेत्र के आदित्यनगर कालोनी में महिलाओं ने शराब की दूकान में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


इससे लाखों का नुकसान हुआ। इससे पहले शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक महिलाओं ने दूकानें बंद कराकर हंगामा किया। महिलाओं के डर से सेल्समैन दूकानें छोड़कर भाग निकले। कुछ सेल्समैनों की पिटाई भी की गई। राजातालाब में महिलाओं ने रैली निकालने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। रोहनिया थाना के लठिया गांव में महिलाओं ने देशी शराब की दूकान बंद करा दिया। महिलाएं हाथ में झाड़ू और डंडा लेकर पहुंची थी। सेल्समैन अजय जायसवाल वहां से जान बचाकर भाग निकला। महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण उनके परिवार के बच्चे बिगड़ रहे है। यहां आए दिन मारपीट होती रहती है।
विज्ञापन
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें