फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कंडेय महादेव का दर्शन करने जा रही दो महिलाओं की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Fri, 04 Aug 2017 07:21 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
दोनों महिलाएं गाजीपुर की - फोटो : demo
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र बभनौली गांव की दो महिलाओं की शुक्रवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों महिलाएं वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मारकंडेय महादेव का दर्शन-पूजन करने पैदल जा रही थी।
विज्ञापन


कैथी के पास सड़क के किनारे रखे गिट्टी और बालू के ऊपर से दोनों महिलाएं जा रही थी। इसी दौरान दोनों 11 हजार हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गई और गंभीर रुप से झुलस गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गांव निवासी शिवनारायण शर्मा की पत्नी सुभावती देवी (45) और पड़ोस की उर्मिला देवी (50) पत्नी गोविंद प्रजापति के साथ शुक्रवार की सुबह वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित कैथी मारकंडेय महादेव का दर्शन-पूजन करने के लिए पैदल जा रही थी।
विज्ञापन


वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर वाहनों के भीड़ को देखकर दोनों महिलाएं सड़क के किनारे पटरी से होकर जा रही थी। जैसे ही वह कैथी पहुंची सड़क के किनारे सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था की ओर से गिराए गए गिट्टी और बालू के ऊपर से चढ़कर जाने लगे।

इस दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गईं और गंभीर रुप से झुलस गईं। इस घटना में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने दोनों मृत महिलाओं को वाहन से चौबेपुर थाने पर पहुंचाया। महिलाओं के पास से सिधौना बाजार के एक स्वर्ण व्यापारी के मिले कागज के आधार पर दोनों की शिनाख्त हो पाई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिवार को दी। घटना की जानकारी होते ही दोनों घरों में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें