फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहता थाने के समीप दिनदहाड़े साड़ी व्यवसायी से दो लाख लूटे

Thu, 04 May 2017 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी
विज्ञापन
Crooks escaping after looting in Lohata - फोटो : लोहता में लूट के बाद भाग रहे बदमाश।
विज्ञापन
थाने से चंद कदम की दूरी पर बुधवार को दिनदहाड़े असलहे से लैस बाइक सवार तीन बदमाशों ने साड़ी व्यवसायी अब्दुल कादिर उर्फ डॉक्टर से दो लाख रुपये नगद और पचास हजार रुपये का चेक लूट लिया। छीनाझपटी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। संयोग ही था कि अब्दुल कादिर बाल-बाल बच गए। जहां वारदात हुई, वहीं प्राथमिक पाठशाला भी है। सरेराह वारदात से पूर्वांचल की इस सबसे बड़ी साड़ी मंडी में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश असलहा लहराते हुए गलियों के रास्ते भाग निकले। पुलिस घटनास्थल के समीप के दो दूकानों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी है। क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए लोहता क्षेत्र के ही पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


लोहता थाना क्षेत्र के धन्नीपुर के साड़ी व्यवसायी अब्दुल कादिर उर्फ डॉक्टर सुबह करीब सात बजे एक झोले में दो लाख रुपये नगद और 50 हजार का चेक लेकर घर से पैदल ही निकले थे। व्यवसायी ने बताया कि वह लोहता चौराहा स्थित अपनी साड़ी गद्दी पर जा रहे थे। सवा सात बजे के लगभग लोहता प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचते ही पहले से बाइक लेकर खड़े तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनका झोला छीनने लगे। शोर मचाते हुए अब्दुल कादिर बदमाशों से भिड़ गए तो एक ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। झोला छीनने के बाद असलहा लहराते हुए बदमाश भागने लगे।

इसी दौरान बगल से गुजर रहे प्राइमरी पाठशाला के कक्षा तीन के छात्र राशिद को भी बदमाशों ने धक्का मार दिया। वह सड़क पर गिर पड़ा और उसे चोट लग गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग जुट आए और बदमाशों का पीछा किया लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश गलियों के रास्ते भाग चुके थे। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच और लोहता थाने की टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें