फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के चक्कर में तीन दोस्त बन गए चोर, दो गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2019 08:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के चक्कर में चोर बन गए। इनमें से एक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


वाराणसी के कैंट थाने की पुलिस ने मंगलवार को पक्की बाजार कचहरी के अरमान कुरैशी और रजी हसन को गिरफ्तार किया। ये लोग नशे की लत, महंगी लाइफ स्टाइल और गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के चक्कर में चोरी और छिनैती करने लगे।

हालांकि, दोनों का साथी सरताज भाग निकला। अरमान और रजी के पास से पुलिस ने 18 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की है। सीओ कैंट डॉ अनिल कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह और नदेसर चौकी प्रभारी अशोक कुमार की टीम कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहा के पास से संदिग्ध प्रतीत हो रहे अरमान और रजी को थाने लाई।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह और उनका दोस्त नशे के आदी हैं। तीनों की गर्लफ्रेंड है। खुद और गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए तीनों लूटपाट करने लगे। तीनों ने कैंट, शिवपुर, सारनाथ, लक्सा, भेलूपुर और चंदौली के पीडीडीयू नगर में चेन स्नेचिंग की कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें