ट्रैक पर पड़ा सांड और खड़ी ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में चौरीचौरा एक्सप्रेस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह में ट्रेन से तीन भैंसे टकरा गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गाजीपुर जिले के सादात रेलवे स्टेशन के पास गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज जाने वाली 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन से तीन सांड(भैंसे) कट गए। इससे एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन स्टेशन पर करीब 5 घंटे खड़ी रही।
अचानक हुए टक्कर में ट्रेन गिरने से बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ड्राइवर की सूझ-बूझ के कारण बड़ा खतरा टल गया। इधर इमरजेंसी ब्रेक लगाते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेल पटरी को दुरूस्त की।