फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को एमएलसी बृजेश सिंह का भतीजा बताकर धमकाया

Wed, 05 Jul 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
माफिया ब्रिजेश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
खुद को सेंट्रल जेल में निरुद्ध एमएलसी बृजेश सिंह का भतीजा बताकर एक अधिवक्ता को धमकाने का मामला सामने आया है। फुलवरिया निवासी अधिवक्ता सतीश कुमार मिश्र की तहरीर पर बुधवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


फुलवरिया निवासी अधिवक्ता सतीश मिश्रा ने कैंट इंस्पेक्टर को बताया कि मंगलवार की रात उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एमएलसी बृजेश सिंह का भतीजा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि कचहरी से उठवा ले जाऊंगा।

अधिवक्ता ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार के साथ जमीन खरीद में हुई धोखाधड़ी को लेकर उन्होंने चार लोगों के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच जारी है और इसी को लेकर विपक्षियों ने पहले धमकी दी थी।
विज्ञापन


विपक्षियों के इशारे पर ही अब एमएलसी बृजेश सिंह के नाम पर उन्हें धमकाया जा रहा है। मामले की जानकारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी दी गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद ने बताया कि अधिवक्ता ने तहरीर और ऑडियो क्लिप देकर बताया कि उन्हें किसी शख्स ने खुद को एमएलसी बृजेश सिंह का भतीजा बताते हुए धमकाया है।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि बीते दस दिनों के भीतर यह तीसरा मौका है जब एमएलसी बृजेश सिंह का नाम लेकर किसी को धमकी दी गई है। इससे पहले जैतपुरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को गाजीपुर से कॉल कर घर छोड़ने की धमकी दी गई और फोन करने वाले ने कहा कि वह बृजेश सिंह का शूटर बोल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, कैंट क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था कि खुद को बृजेश सिंह का शूटर बताकर बदमाशों ने धोखाधड़ी करते हुए उनका मकान हड़प लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें