फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में पुलिस का भय नहीं, भेलूपुर थाने के ठीक पीछे से ढाई लाख की चोरी

Wed, 24 May 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भेलूपुर थाने के पीछे स्थित इसी जनरल स्टोर में चोरों का धावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योगीराज में भी बनारस में अपराधियों-चोरों को पुलिस का कोई भय नहीं दिख रहा है।  भेलूपुर थाने के ठीक पीछे स्थित एक जनरल स्टोर से चोरोें ने मंगलवार रात ढाई लाख का माल समेट पुलिस को खुली चुनौती दी। वहीं, शिवपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित एक बंद मकान से चोर हजारों रुपये नकद और जेवरात उड़ा दिए।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। उधर, भेलूपुर थाने के पीछे हुई चोरी की लोगों में जबरदस्त चर्चा रही। इलाके की चाय-पान की दूकानों पर मौजूद लोगों का कहना था कि जब थाने के आसपास लोग सुरक्षित नहीं हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति क्या होगी।

सोनारपुरा निवासी अजय चौरसिया का जनरल स्टोर भेलूपुर थाने के पीछे है। बुधवार को अजय दूकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा पाया। अजय ने बताया कि सामान मंगाने के लिए एक व्यापारी को डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करना था।
विज्ञापन


वह डेढ़ लाख रुपये कैश काउंटर में रखा था। साथ ही कैश काउंटर में रखी सोने की अंगूठी, हजारों रुपये के ड्राई फ्रूट सहित अन्य सामान चोर ले गए हैं। अजय ने बताया कि चोरों ने लगभग ढाई लाख रुपये की चपत लगाई है।
विज्ञापन


उधर, शिवपुर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर स्थित शंकर मौर्या के बंद घर से चोर 10 हजार रुपये, टीवी सहित कुछ अन्य सामान चुरा ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें