फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडेयपुर पुलिस चौकी से सटी आभूषण की दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की करतूत

Wed, 16 Aug 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की करतूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के पांडेयपुर पुलिस चौकी से सटी हुई आभूषण की दुकान को मंगलवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। पुलिस की मौजूदगी के बीच चोरों ने दूकान की छत में सेंध काटी और ढाई लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के गहने ले गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर कैंट पुलिस के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने समीप ही ठेले पर फल बेंचने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। 

हुकुलगंज निवासी विशाल वर्मा ने बताया कि सोमवार को दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। बुधवार की सुबह उनका छोटा भाई आकाश दुकान खोलने पहुंचा तो शटर उठाते ही सारा सामान अस्त-व्यस्त दिखा। आकाश ने देखा कि छत पर सेंध काटी गई थी।
विज्ञापन


साथ ही चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ कर तार नोच डाले थे। हालांकि चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी। पुलिस जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पास में ही ठेले पर फल बेचने वाला एक युवक भी मौजूद था। फुटेज से युवक की तस्दीक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें