फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल अधीक्षक को बीकेडी के नाम से धमकी

Sun, 20 Dec 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार के इनामी बदमाश बीकेडी उर्फ इंद्रदेव सिंह के नाम से जिला जेल के अधीक्षक आशीष तिवारी को पत्र भेजकर धमकी दी गई है।
विज्ञापन

 कहा गया है कि जेल अधीक्षक अपने तौर तरीके में सुधार लाएं और नियम-कानून के ज्यादा हिमायती न बनें। अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
 चिट्ठी के मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि जिला जेल में बंद बीकेडी के गुर्गों के प्रति हो रही सख्ती से तिलमिलाए गैंग के किसी खास सदस्य की ही यह करतूत है।
जिला जेल अधीक्षक आशीष तिवारी सख्त मिजाज और जेल मैनुअल का कड़ाई से पालन करने वाले अधिकारी के तौर पर पहचान रखते हैं।
उनके द्वारा की जा रही सख्ती बीकेडी गिरोह के जेल में बंद गुर्गों को नागवार गुजर रही है। ऐसे में संभावना जताई गई है कि इसी से खार खाए बीकेडी गिरोह के ही किसी गुर्गे ने यह चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन

 इस संबंध में जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि फिलहाल मैं मेडिकल लीव पर हूं। धमकी भरी एक चिट्ठी मिली थी। मौखिक रूप से इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन

 मेडिकल लीव से वापस लौटते ही इस संबंध में पुलिस और विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराऊंगा।
 बताते चलें कि जेल मैनुअल का सख्ती से पालन कराने वाले और कड़क मिजाज के डिप्टी जेलर अनिल त्यागी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 2013 में बदमाशों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें