फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: मंदिर से 500 साल पुरानी भगवान की मूर्तियां चोरी, लाखों में कीमत

Thu, 11 Jul 2019 10:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
दोहरीघाट स्थित मंदिर में मूर्तिया (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक मंदिर से लाखों रुपये की मूर्तियां चोरी होने का मामला सामने आया है। ये चोरी बुधवार रात को हुई है। गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचने पर पुजारी को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


मऊ जिले के दोहरीघाट कस्बा स्थित राम जानकी मठिया मंदिर से बुधवार की रात चोरों ने भवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ली। इनकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। 

मंदिर के पुजारी और धनौली गांव निवासी आलोक तिवारी ने तहरीर में बताया कि, बुधवार की रात आठ बजे पूजा अर्चना के बाद वह मंदिर का कपाट बंद कर गांव चले गए। गुरुवार सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा था।
विज्ञापन


मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचकर देखा तो वहां रखी पांच सौ वर्ष पुरानी भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की मूर्तियां गायब थी। मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर घोसी सीओ नंदलाल और दोहरीघाट एसओ रूपेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जाचं पड़ताल की। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था ना के बराबर है, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वर्तमान मंदिर के पुजारी आलोक के पिता स्व रामसुबध तिवारी पांच साल पहले मंदिर में रहकर पूजा अर्चना करते थे। उनकी मृत्यू के बाद उनकी पत्नी फूलवंती दो वर्ष तक मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना करती रहीं। उनकी मृत्यु होने के बाद दो साल से आलोक पूजा-अर्चना कर रहे थे।

सीओ नंदलाल ने बताया कि, मूर्ति को बरामद करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। वहीं इस मामले में पूछताछ के लिए तीन युवकों को उठाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

लाखों की हैं मूर्तियों की कीमत :
चोरों ने मंदिर के गर्भगृह से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी की है। इनकी ऊचाई 6 इंच से 9 इंच तक है। जबकि बगल में प्राचीन पत्थर से बनी तीन फीट की श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण की मूर्ति को छूआ तक नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि चोर मंदिर में केवल अष्टधातु की मूर्ति ही चोरी करने आए थे। मूर्ति की कीमत के बारे में दोहरीघाट के लल्ली गुप्ता और कूपरचंद ने बताया कि मूर्ति अष्टधातु से बनी हुई हैं, जिनकी कीमत लाखों में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें