बैढन कोतवाली के नौगढ़ इलाके में आदिवासी महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके एक नजदीकी के घर से बुधवार देर शाम बरामद किया गया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने महिला के शव की जांच तो बलात्कार की पुष्टि हुई।
रेप की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। बताते चले कि नौगढ की पुनर्वास कॉलोनी के एक आवास में 25 वर्षीय आदिवासी महिला का शव चारपाई के नीचे बरामद हुआ था।
शुरू में पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या की आशंका जताई गई लेकिन पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नही हुई। पीएम करने वाले डॉक्टर केपी साकेत व विमला खेस ने गुरूवार को अपनी रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि की।
पुलिस के मुताबिक महिला के नौगढ निवासी परशुराम बैगा के साथ सम्बन्ध थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।