यूपी के सोनभद्र जिले में शादी करने का झांसा देकर एक युवक किशोरी से बलात्कार करता रहा। जब शादी करने का वक्त आया तो युवक ने इंकार कर दिया। इस मामले में मंगलवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लोकेश उर्फ कोमल सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उधर जून माह से ही आरोपी घर से फरार चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2016 में लोकेश उर्फ कोमल ने मोहल्ले की एक नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
जानकारी होने पर किशोरी के घरवालों ने युवक पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने शादी से इंकार कर दिया। युवक और किशोरी के घरवालों के बीच 20 मई को शादी करने की सहमति बनी। ऐन वक्त पर युवक ने फिर से इंकार कर दिया।
जून में आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी लोकेश उर्फ कोमल, मंगल, सविता, प्रभु व मुन्ना के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है।