महिला को बचाने में ट्राली मैन झुलस गया। घर में मौजूद महिला के पति नरेश लाल ने पड़ोसियों की मदद से झुलसी महिला को बीएचयू अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत 65 फीसदी जलने के कारण गंभीर है। आरोपी घटना के बाद मौके से भाग निकला।
मानस नगर निवासी नरेंद्र लाल के दो बेटी एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी प्रीति की बीएचयू में पढ़ाई के दौरान मधुवनी विहार के रहने वाले उमाकांत झा से प्रेम संबंध हो गया। दोनों के जिद के बाद वर्ष 2011 में नरेंद्र ने दोनों की शादी कर दी। शादी के बाद दामाद आधा मकान अपने नाम करने के लिए विवाद करने लगा।
विवाद से बचने के लिए नरेंद्र ने अपनी बेटी प्रीति के नाम जमीन कर दी। उसमें नॉमिनी दामाद को बनाया। जमीन पत्नी के नाम होने के बाद आरोपी उस जमीन पर 20 लाख रुपये लोन लेकर निर्माण कराने लगा। इस बीच पैसा खत्म होने के बाद आरोपी और जमीन के साथ पैसा अपने नाम कराने की मांग को लेकर विवाद करने लगा।
आरोप है कि इस बात को लेकर दो सप्ताह दिन पहले भी आग लगाकर जलाने का प्रयास किया, लेकिन उस समय घर में रखा पूजा का मंदिर जल गया। समाज के डर से परिजनों ने किसी से इस बात का जिक्र नहीं किया।